निःशुल्क प्राकृतिक चिकित्सा स्वास्थ्य परामर्श व जाँच शिविर का आयोजन

बक्शी का तालाब इंटर कॉलेज लखनऊ के तत्वाधान में योगी जी सेवा समिति के सौजन्य से योगिजी डिवाइन क्योर सेंटर बौरुमऊ,मुंशीखेड़ा की ओर से गुरुदेव ए. के. शुक्ल की प्रेरणा से एक प्राकृतिक स्वास्थ्य परामर्श एवं नि:शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें स्थानीय सैकड़ो लोगों के अलावा दूर-दूर से आए लोगों ने भाग लिया। जाने माने प्राकृतिक चिकित्सक एवं रेकी ग्रैंड मास्टर डॉ. कमल किशोर एवं आयुर्वेदाचार्य डॉक्टर मयंक शुक्ला ने अपनी सेवाएं

अर्पित की। इस अवसर पर 10 प्रशिक्षण प्राप्त डॉक्टरों ने और हिमांशु तिवारी ने अपनी सेवाएं भी अर्पित की। इस अवसर पर बक्शी का तालाब इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अशोक वाजपेई ने अपने उद्बोधन में आगंतुक लोगों एवं डॉक्टर का धन्यवाद दिया।साथ ही प्राकृतिक चिकित्सा एवं तप, सेवा सुमिरन की साधना का वर्तमान युग में महत्व भी बताया। शिविर में संजय त्रिपाठी, मुदिता शुक्ला, डा. समर्पणा अवस्थी, संध्या मिश्रा, अमित सक्सेना, पूजा सक्सेना, सोनम यादव, वी. पी. सिंह, वैध मयंक शुक्ला, डॉ. कमल किशोर, रेनू शुक्ला, अरुण वर्मा,नन्द किशोर मिश्रा, वी. के. चौधरी , चन्द्रकांत मणि शुक्ला, रीता गुप्ता, गुंजन मोहन, मीना चौधरी, राजेश्वरी वर्मा, हुकुम सिंह, प्रियांश मिश्रा, पियूषिका अवस्थी, संजीव रैना, गीतेश मिश्रा इत्यादि साधको सहित डा. इंदु सुभाष ने विशेष भूमिका निभाई। लगभग 500 लोगों ने शिविर में भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *