लखनऊ। राजस्थान से प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे 10 सदस्यीय पत्रकारों के दल से नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया की उत्तर प्रदेश शाखा के सदस्यों ने भेंट की। इन पत्रकारों ने लखनऊ पहुंचने पर एन यू जे आई के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी से फोन पर वार्ता करके भेंट करने की इच्छा व्यक्ति की जिसे गोस्वामी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया।
राजस्थान का पत्रकार दल लखनऊ के आधुनिक क्षेत्र के एक प्रतिष्ठित होटल में ठहरा हुआ है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना के नेतृत्व में राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी, वरिष्ठ संरक्षक सुरेंद्र दुबे, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष आशीष मौर्य तथा संगठन के विधि परामर्शी अशोक शुक्ला ने कल सायं होटल पहुंचकर उन पत्रकारों का गर्म जोशी से स्वागत किया। पत्रकार दल में संगठन के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव राधा रमण शर्मा ,पूर्व राष्ट्रीय सचिव पंकज सोनी और संजय के अलावा अनेक पत्रकार गण शामिल हैं। उन्होंने बताया कि वे लखनऊ और अयोध्या भ्रमण के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत आए हैं। वे पहले अयोध्या जाएंगे और फिर शेष समय में लखनऊ के इमामबाड़ा और अन्य ऐतिहासिक इमारतों का भ्रमण करेंगे। चाय पर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि राजस्थान में पत्रकारों और राज्य सरकार में बहुत अच्छा तालमेल है और दोनों ही पक्ष एक दूसरे को अच्छी तरह समझते हैं । पंकज सोनी का कहना था की हम लोग सरकारी गलियारे में बिना रोकटोक के आते जाते हैं और हम लोगों को मुख्यमंत्री या मंत्रियों तथा नौकरशाहों से मिलने में कभी कोई दिक्कत नहीं होती। राधा रमण शर्मा ने बताया कि राजस्थान में पत्रकारों को 18000 रुपए प्रतिमाह पेंशन मिलती है। पहले मात्र ₹15000 मिलते थे परंतु वर्तमान सरकार ने ₹3000 की पेंशन में वृद्धि कर दी है। उन्हें यह सुनकर उनका बड़ा आश्चर्य हुआ कि यहां पत्रकारों को कोई पेंशन नहीं दी जाती और नेताओं से मुलाकात करने में भी काफी दिक्कतें आती हैं। राजस्थान पत्रकारों ने कहा कि आप लोगों से मिलकर काफी अपनापन लगा है इसलिए अयोध्या से लौटने के बाद यदि समय मिला तो एक बार फिर आप लोगों से अवश्य मिलेंगे। इसी के साथ हम लोगों ने उनसे विदा ली।