योगीजी सेवा समिति द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का भव्य आयोजन

 

सिधौली में सैकड़ों लोगों ने लिया निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श का लाभ

बिना दवा उपचार पद्धति को मिला जनसमर्थन

लखनऊ /सीतापुर।

सद्गुरु योगीजी की प्रेरणा एवं गुरुदेव ए.के. शुक्ला के निःस्वार्थ सेवा संकल्प से ओत-प्रोत योगीजी सेवा समिति के तत्वावधान में योगीजी डिवाइन क्योर सेंटर द्वारा 08 फरवरी 2026 को नेशनल इंटर कॉलेज, अलादादपुर, सिधौली, सीतापुर परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच एवं परामर्श शिविर का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के ग्रामीण एवं शहरी अंचलों से आए सैकड़ों लोगों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान आमजन की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं वजन की निःशुल्क जाँच की गई तथा प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं प्राणायाम आधारित उपचार पद्धति के माध्यम से रोगों पर विस्तृत परामर्श प्रदान किया गया। शिविर में ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, सियाटिका, माइग्रेन, पेट रोग, मोटापा, गैस, कब्ज, जोड़ों का दर्द, अस्थमा, मानसिक रोग, फैटी लिवर, थायराइड, बवासीर, लकवा एवं नाक-कान-गला संबंधी रोगों से पीड़ित लोगों ने निःशुल्क परामर्श प्राप्त किया।

 

योगीजी डिवाइन क्योर सेंटर के प्रमुख डॉ. कमल किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में अपनाई गई उपचार पद्धति पूरी तरह बिना दवा, केवल तप–सेवा–सुमिरन, प्राकृतिक चिकित्सा, योग-प्राणायाम एवं संतुलित जीवनशैली पर आधारित है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में दवा-निर्भरता से उत्पन्न दुष्प्रभावों को देखते हुए प्राकृतिक चिकित्सा ही स्वस्थ जीवन का स्थायी समाधान है। ऐसे शिविरों का उद्देश्य समाज को रोगमुक्त कर आत्मनिर्भर एवं स्वस्थ बनाना है।

शिविर के सफल संचालन में सहयोगी टीम के रूप में संजय तिवारी, डॉ. समर्पणा, संध्या मिश्रा, मुदिता शुक्ला, गीतेश मिश्रा, सोनम, संजीव रैना एवं अमित सक्सेना का विशेष योगदान रहा। सभी ने सेवा-भावना के साथ पूरे दिन मरीजों की जाँच, परामर्श एवं व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।

इसके अतिरिक्त अन्य साधकों के रूप में हिमांशु तिवारी, एम. एल. उप्रेती, एडवोकेट अरुण वर्मा, राजेश श्रीवास्तव,गुड़िया मिश्रा, रंजना मिश्रा,संदीप मिश्रा,पवन वर्मा, विशाल मिश्रा एवं राजीव मिश्रा ने भी अपनी पूर्ण निःस्वार्थ सेवाएँ प्रदान कर शिविर को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

 

शिविर में उद्देश्य निगम, नन्द किशोर मिश्र, पूजा सक्सेना, बी.पी. सिंह, डॉ. मयंक शुक्ला सहित अनेक समाजसेवियों की सक्रिय सहभागिता रही।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर योगीजी सेवा समिति के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा नेशनल इंटर कॉलेज, अलादादपुर, सिधौली, सीतापुर के प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकों एवं कर्मचारियों का शिविर के सफल आयोजन में प्रदान किए गए सहयोग हेतु हृदय से आभार व्यक्त किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा संस्थानों के सहयोग से ही ऐसे जनकल्याणकारी स्वास्थ्य कार्यक्रम समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँच पाते हैं।

समापन अवसर पर गुरुदेव द्वारा सभी सहयोगियों, साधकों एवं सेवाभावी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए तप–सेवा–ध्यान, प्राकृतिक उपचार एवं योग-प्राणायाम से स्वस्थ हुए व्यक्तियों के उदाहरण भी प्रस्तुत किए गए तथा भविष्य में भी इस प्रकार के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों को निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *