लखनऊ। केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में विश्व होम्योपैथी दिवस के अवसर पर भव्य स्वास्थ्य मेला, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा लखनऊ उत्तर द्वारा किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम दीप प्रज्जवलन के साथ होम्योपैथिक के जनक डॉ सैमुअल हनीमैन की 271वीं जयन्ती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं साथ ही डॉ. वी.ए. सिद्दीकी, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (हो.), के.हो.अनु.परि., नई दिल्ली, डॉ. जे.पी. सिंह, सेवानिवृत्त सहायक निदेशक (हो.), के.हो.अनु.सं., लखनऊ, विनय कृष्ण पाण्डेय, महासचिव जानकीपुरम विस्तार, संयुक्त कल्याण महासमिति, लखनऊ, डॉ. लिपिपुष्पा देबता, प्रभारी अधिकारी, डॉ. अमित श्रीवास्तव, अनु.अधि. वै-2, डॉ. दिव्या वर्मा, अनु.अधि. वै-1 एवं सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में अनुसूचित जाति उप-योजना (SCSP) के अंतर्गत वेलनेस किट भी वितरित की गई, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संरक्षण को अपनाकर लाभान्वित हो सकें। माननीय विधायक जी ने स्वास्थ्य मेले का शुभारम्भ करते हुए कहा कि होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति सुरक्षित, सरल एवं किफायती है, जो आम जनमानस के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रही है। उन्होंने आम जनता के लिए आयोजित इस प्रकार के स्वास्थ्य मेलों को जनकल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल बताया तथा अपने व्याख्यान में बताया कि अन्य चिकित्सा पद्धतियों की औषधियाँ मानव शरीर के रक्त में घुलकर (Blood Transmission) द्वारा कार्य करती है जिससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, जब कि होम्य़ोपैथिक औषधियाँ मानव शरीर में न्य़ूरोट्रांसमिशन(Neurotransmission) के माध्यम द्वारा कार्य करती है, जिसके कारण इस पध्दति का मानव शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता है। उदाहरण स्वरुप अपने परिवार के सदस्यों के आसाध्य रोगों जैसे पॉलीसिस्टिक ओवरी रोग (पीसीओडी), गर्भाशय में गांठ (यूटराइन फाइब्रॉइड) की होम्योपैथी द्वारा सफल उपचार के बारे में भी बताया एवं संस्थान की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस संस्थान की सेवाओं का लाभ पूरे प्रदेश के साथ अन्य प्रदेशो की आम जनता को मिल रहा है, जिससे वह बहुत प्रश्नना हुए एवं जनकल्याणकारी प्रयासों की सराहना की। उन्होने साथ ही यह भी बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के निर्देशों पर आयुष चिकित्सा पद्धतियों के विकास पर योजनाबद्ध तरीके ये कार्य किया जा रहा है। इसके उपरान्त वह बाह्य रोगी विभाग में उपस्थित मरीजों से मिलकर संस्थान की सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली तथा संस्थान के सभी विभागों का भ्रमण किया ।
स्वास्थ्य मेले में मरीजों की नि:शुल्क हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर एवं रक्तचाप जांच कर विशेषज्ञ होम्योपैथिक चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क औषधियां प्रदान की गईं। साथ ही, विभिन्न रोगों के प्रति जागरूकता हेतु परामर्श भी दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
संस्थान की प्रभारी अधिकारी डॉ लिपिपुष्पा देबता ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों तक सुलभ एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना तथा होम्योपैथी के प्रति जागरूकता बढ़ाना है एवं उन्होने इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम में संस्थान की वर्तमान परियोजना हाइपोथायराइड, मसों(वार्ट), सफेद दाग(विटिलिगों), बहु-रोग, सर्वाइकल लिम्फाडेनोपैथी, उष्णकटिबंधीय लहर(हीट वेव), माइग्रेन, मोलस्कम कॉन्टैजियोसम, किशोरीवस्था में प्राथमिक मासिक धर्म पीड़ा, फैटी लिवर रोग, दवा के प्रतिकूल प्रभाव, नैदानिक सत्यापन, एस.सी.एस.पी- रोगियों की संतुष्टि सर्वेक्षण तथा विटामिन-डी की कमी और होम्योपैथी एवं आगामी परियोजना मासिक स्वास्थ्य, डायबिटीज मेलिटस और य़ोग, डायबिटीज मेलिटस और मदर टिंचर, सौम्य न्यूरोकॉग्निटिव विकार, मटीरिया मेडिका, एलर्जिक राइनाटिस, सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस, हाइपर यूरीसीमिय़ा , मेलाज्मा के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान कर आम जनमानस को जागरूक किया जिससे वह इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठा सकें। यह शिविर केन्द्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, लखनऊ में प्रत्येक माह के चतुर्थ शनिवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारिय़ों, कर्मचारियों, अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विश्व होम्योपैथी दिवस 2026 के अवसर पर, केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान, लखनऊ ने “वृद्धावस्था देखभाल में होम्योपैथिक अनुसंधान को आगे बढ़ाना: प्रमाण, चुनौतियाँ और भविष्य की दिशाएँ” और “अंतर से प्रमाण तक: बाल चिकित्सा होम्योपैथिक अनुसंधान में बहस और भविष्य की दिशाएँ” विषयों पर पैनल चर्चा के दो सत्रों का आयोजन किया। सत्र के मुख्य अतिथि डॉ. वी.ए. सिद्दीकी,सेवानिवृत्त सहायक निदेशक , केंद्रीय होम्योपैथी अनुसंधान संस्थान) थे।
