
लखनऊ।डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में विश्व क्षय दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मेदांता अस्पताल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपने स्वास्थ्य की जांच भी कराया। शिविर में चिकित्सकीय टीम ने रक्तचाप, शुगर, हड्डी की जांच, आंखों की जांच सहित अन्य स्वास्थ्य परीक्षण किये। शिविर में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराया। इस दौरान चिकित्सकों ने लोगों को नियमित जीवनशैली, स्वस्थ एवं पोषक आहार लेने का परामर्श भी दिया। इस मौके पर परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, उपकुसचिव डॉ. आरके सिंह, सहा. कुलसचिव रंजीत सिंह, सहा. कुलसचिव सौरभ सिंह, व्यवस्थाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
इस मौके पर मेदांता अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. माहीम मित्तल ने हेल्थ टॉक में क्षय रोग एवं अन्य बीमारियों से बचाव, सावधानी और उपचार के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि सही खान-पान, व्यायाम से बहुत सी बीमारियों से सहज ही बचा जा सकता है। बावजूद इसके यदि किसी को कोई बीमारी हो जाये तो तुरंत चिकित्सकों की परामर्श लेनी चाहिए। इस मौके पर विश्वविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
राजकीय बाल ग्रह (बालिका) में बच्चियों की प्रतिभा का किया गया सम्मान
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय की धर्मपत्नी सरोज पाण्डेय ने राजकीय बाल ग्रह (बालिका) सिंधी खेड़ा, पारा में बच्चियों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने गृह में बच्चियों के बीच आयोजित, भाषण, पेंटिंग एवं निबंध प्रतियोगिता के विजेता बच्चियों को उपहार देकर सम्मानित किया। साथ ही नवरात्र के अवसर पर उनका पूजन कर प्रसाद ग्रहण कराया। इस मौके पर सहा. कुलसचिव सुनील पाण्डेय, डॉ. वर्षा शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।