दिवंगत पत्रकारों को यूपी प्रेस क्लब में भावभीनी श्रद्धांजलि

लखनऊ। राजधानी के मुख्य धारा के दो युवा पत्रकारों स्वर्गीय विधि सिंह और स्वर्गीय मोहम्मद इरफान को आज यू.पी. प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

पत्रकारों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी खबरों और सादा जीवन शैली पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने दोनों परिवारों को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने और ईश्वर से उनकी आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की।

सभी वक्ताओं ने सरकार से अनुरोध किया कि वह दोनों दिवंगत पत्रकारों के परिवारों को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान करें।

सभा को यू.पी. वर्किंग जर्नलिस्ट्स यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, यू.पी. प्रेस क्लब के अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार सिंह, विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ,यूनियन की लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिवशरण सिंह और प्रदेश महामंत्री देवराज सिंह, पीके तिवारी , मान्यता समिति के कोषाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी , वरिष्ठ पत्रकार भास्कर दुबे , अनुपम पाण्डेय, सुरेश यादव , परवेज अहमद , हुमायूं चौधरी , नजम अहमद , कुद्ददूस हाशमी, अखिलेश श्रीवास्तव , शशि नाथ दुबे, अजीत कुमार सिंह, जुबेर अहमद , फूडमैन विशाल सिंह ,अमरेंद्र सिंह, तौकीर किदवाई , आसिफ जाफरी, विजय मिश्रा आदि पत्रकारों ने संबोधित कर पुष्पांजलि अर्पित की l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *