एनयूजे उत्तर प्रदेश ने संगठन विस्तार के तहत की नई नियुक्तियाँ
गोलेश स्वामी उपाध्यक्ष, अशोक शुक्ला विधि परामर्शी, सचिव राम कृष्ण बाजपेयी,अरुण अवस्थी बने कोषाध्यक्ष
लखनऊ। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) से संबद्ध नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स उत्तर प्रदेश ने नए वर्ष में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने एवं विस्तार देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। केंद्रीय नेतृत्व के समर्थन एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की सहमति से प्रदेश स्तर पर कई अहम नियुक्तियाँ की गई हैं।
संगठन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार गोलेश स्वामी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। वहीं लखनऊ इकाई के सम्मानित सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार अशोक शुक्ला को प्रदेश संगठन में विधि परामर्शी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अतिरिक्त प्रदेश संगठन में कोषाध्यक्ष पद पर अरुण अवस्थी को नियुक्त किया गया है।
संगठन ने स्पष्ट किया कि पूर्व में संगठन के सिद्धांतों एवं नीतियों के विरुद्ध कार्य करने तथा अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते प्रमुख पदों पर रहे कुछ पदाधिकारियों को निष्कासित किया जा चुका है। रिक्त पदों पर योग्य एवं सक्रिय सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से किया गया है।
संगठन के संरक्षक सुरेंद्र दुबे ने नव नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार नेतृत्व से ही संभव है। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए पत्रकारों के हितों की रक्षा हेतु सक्रिय भूमिका निभाएँगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकारों एवं विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान शुरू किया गया। पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा लखनऊ में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में पत्रकारों ने भाग लिया तथा संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद गोस्वामी ने की। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों एवं पत्रकार हितों के संरक्षण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती उसके सक्रिय सदस्यों से ही संभव है, इसलिए अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सक्सेना ने कहा कि पत्रकारों की एकता समय की आवश्यकता है। संगठन पत्रकारों की समस्याओं के समाधान एवं अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में प्रदेश एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ पत्रकारों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पत्रकारों ने सदस्यता फॉर्म भरकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर संगठन के विस्तार और संवाद को मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया गया। सचिव राम कृष्ण बाजपेयी
उन्होंने उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ पत्रकार गोलेश स्वामी और टाइम्स आफ इंडिया यू एन आई जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में पत्रकारिता से जुड़े रहे दिजेंद्र शर्मा एवं कोषाध्यक्ष के पद पर के न्यूज़ के इनपुट हेड तथा पीटीआई सहित अन्य समाचार पत्रों से जुड़े अरुण अवस्थी एवं पत्रकार एवं साहित्यकार तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रहे अशोक शुक्ला को संगठन के साथ जोड़ने से संगठन न केवल गतिशील होगा बल्कि मजबूत भी होगा।
प्रदेश और जिला इकाइयों को शीघ्र ही गतिशील और मजबूत बनाने के लिए सक्रिय पत्रकारों को जोड़कर मजबूत और प्रभावशाली संगठन बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहे हैं आपको जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे।
द्विजेंद्र मोहन शर्मा पूर्व में भी संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं तथा प्रदेश स्तर पर विभिन्न दायित्वों का निर्वहन कर चुके हैं। वे सामाजिक, साहित्यिक एवं धार्मिक गतिविधियों से भी जुड़े रहे है।
स्थानीय पत्रकार संगठनों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु प्रभावी पहल की जाएगी।