एलपीसीपीएस के पत्रकारिता विभाग ने आयोजित किया फ़िल्म फेस्टिवल रंगरीति 4.0

लखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्ट्डीज (एलपीसीपीएस) में रंगरीति – फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के पत्रकारिता विभाग द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपक कबीर,संस्थापक दस्तक मंच,सामाजिक सांस्कृतिक उद्यमी संगीता जैसवाल, फिल्म निर्माता और असिस्टेंट प्रोफेसर लखनऊ पॉलीटेक्निक डॉ नीरज सचान, कहानीकार और बेवजा के संस्थापक गौरव श्रीवास्तव शामिल रहे। फिल्म फेस्टिवल में नेशनल पीजी काॅलेज, जयपुरिया काॅलेज,सेंट जोसेफ विवि हैदराबाद, सीटीआईआईटी बैंगलोर के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित लघु फिल्मों का प्रदर्शन किया गया। जिनके द्वारा लड़कियों की शिक्षा, बाल विवाह, लखनऊ की चिकनकारी,महावारी के दौरान होने वाली समस्याओं पर लघु फिल्म और डाक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई। इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा सभी फिल्म निर्माताओं को सर्टिफिकेट प्रदान किया गया । जिनमें खुशी,अनादि, विगनेश, शारदा, हार्दिक,काव्या, शशांक, ऐश्वर्य, जतिन तथा सेंट जोसेफ यूनिवर्सिटी के जॉन अब्राहम प्रमुख रहे।

डीन अकादमिक एल एस अवस्थी द्वारा मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया विभागाध्यक्ष डॉ नीरज सिंह के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *