लखनऊ। सुभाष चंद्र बोस इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन में आज एनसीसी (NCC) से संबंधित निरीक्षण के उद्देश्य से कमांडर रोहित सूद ने महाविद्यालय का दौरा
किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान में संचालित एनसीसी गतिविधियों, कैडेट्स की सहभागिता, अनुशासन, प्रशिक्षण व्यवस्था तथा उपलब्ध संसाधनों का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कमांडर रोहित सूद ने कैडेट्स से संवाद कर उनके अनुभव जाने तथा एनसीसी के माध्यम से व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन एवं उत्साह की सराहना करते हुए संस्थान द्वारा किए जा रहे प्रयासों को प्रशंसनीय बताया।
महाविद्यालय प्रशासन ने एनसीसी से संबंधित सभी अभिलेख एवं गतिविधियों की जानकारी प्रस्तुत की। इस निरीक्षण से एनसीसी कार्यक्रमों को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।