यूपी डब्ल्यूजेयू ने की पी एफ की न्यूनतम पेंशन बढ़ाने की मांग

 

लखनऊ। प्रदेश के श्रम मंत्री अनिल राजभर ने यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि वह शीघ्र ही केंद्रीय श्रम मंत्री से भेंट कर पत्रकारों सहित निजी क्षेत्र के सभी अवकाश प्राप्त कर्मचारियों को भविष्य निधि संगठन (पीएफ) से मिल रही मासिक ₹1000 न्यूनतम पेंशन को बढ़ाकर ₹5000 करने की मांग पर बल देंगे ।

यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय श्रम मंत्री को संबोधित संबंधित ज्ञापन अनिल राजभर को दिया । यह प्रस्ताव यूनियन के अयोध्या में आयोजित प्रादेशिक सम्मेलन में पारित किया गया था ।

प्रतिनिधि मंडल में यूनियन के प्रादेशिक महामंत्री देवराज सिंह लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिवशरण सिंह , अब्दुल हसनैन ताहिर , आशीष कुमार सिंह शामिल थे ।

यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी ने बताया ₹1000 न्यूनातम पेंशन का निर्धारण करीब डेढ़ दशक पूर्व हुआ था । विभिन्न राज्य सरकारें महिलाओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों को हजारों रुपए पेंशन दे रही है , दूसरी ओर जीवन के कई दशक पूर्णकालिक नौकरी में गुजार देने वाले कर्मचारियों को केवल ₹1000 पेंशन दिया जाना हास्यापद एवं अन्याय पूर्ण है ।

राजभर ने अश्वासन दिया की वह शीघ्र ही केंद्रीय श्रम मंत्री से भेंट कर यूनियन की मांग न केवल उन तक पहुंचाएंगे बल्कि मांग पूरी करने पर बल भी देगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *