63 यूपी बटालियन एनसीसी को किया गौरवान्वित

लखनऊ। शिया पी.जी. कॉलेज के 63 यूपी बटालियन एनसीसी (उत्तर प्रदेश निदेशालय) के कैडेट्स ने असम के न्यू मिसामारी में आयोजित एक भारत श्रेष्ठ भारत (EBSB–1) कैंप, जो कि 5 असम बटालियन एनसीसी, नॉर्थ ईस्टर्न रीजन (NER) निदेशालय के अंतर्गत आयोजित हुआ, में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कॉलेज, बटालियन, उत्तर प्रदेश निदेशालय एवं लखनऊ का नाम रोशन किया।

कैंप में भाग लेने वाले कैडेट्स में अंडर ऑफिसर शिवकांत पाल (63 यूपी बटालियन एनसीसी, उत्तर प्रदेश निदेशालय) ने टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर उन्होंने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इसके साथ ही, ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में भी कैडेट्स के समूह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान (तीसरा स्थान) प्राप्त किया, जो कि उत्तर प्रदेश निदेशालय के लिए गर्व की बात है।

इन उपलब्धियों के लिए कैडेट्स को 5 असम बटालियन एनसीसी, न्यू मिसामारी (5 असम) के कमांडिंग ऑफिसर = टी एन ऊनीकृष्णं / T N UNNIKRISHNAN ) द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी गई।

अंडर ऑफिसर शिवकांत पाल एवं अन्य कैडेट्स की इस सफलता से शिया पी.जी. कॉलेज, 63 यूपी बटालियन एनसीसी एवं उत्तर प्रदेश निदेशालय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह उपलब्धि अन्य कैडेट्स के लिए भी प्रेरणास्रोत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *