“दृढ़ संकल्प” मन की एक शक्ति है, जो किसी हद तक हम सबके पास होती है और हम सभी इसे जितना चाहें उतना अधिक बढ़ा सकते हैं। परंतु सबसे पहले, हमें यह अहसास होना चाहिए कि, मुझे दृढ़ संकल्पित बनना है और अपने जीवन की नकारात्मक परिस्थितियों को चैलेंज करना है और यहां तक कि, अपने व्यक्तित्व में सुधार लाते हुए जीवन के हर क्षेत्र में सफल होना है। इसके अलावा, हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए सभी को प्यार देना, सभी के लिए शुभकामनाएं रखना, अपने रिश्तों को और अधिक सुंदर, शांति, प्यार और खुशी से भरपूर बनाना, एक अच्छा करियर बनाना या फिर अपने भूमिका को सकारात्मक तरीके से निभाना। एक अध्ययन में पाया है गया है कि अधिकतर लोग जो नव-वर्ष संकल्प लेते हैं, शुरुआत के पहले सप्ताह के भीतर ही उनका पालन करने में असफल हो जाते हैं। अतः कुछ टिप्स को अपनाकर हम अपने दृढ़ संकल्प को बनाए रखने में सफलता प्राप्त कर सकते हैं:
1.
हम एक समय में एक चीज को बदलने का प्रयास करे। सफलता की संभावना तब अधिक होती है जब हम अपनी ऊर्जा को एक समय में अपने व्यवहार के केवल एक पहलू को बदलने में लगाते है।
2. अपनी सफलता की योजना बनाना आवश्यक है। सर्वप्रथम अपनी उपलब्धियों को सूचीबद्ध करने का उपाय खोजें।
3. सदैव कुछ नया करने का प्रयास करें अथवा किसी असफल कार्य को नए तरीके से प्राप्त करने का प्रयास करे,जिससे हमारे मस्तिष्क में ऊर्जा का संचार होता रहे ।
4. अपने लक्ष्य को विशिष्ट बनाए। आप क्या, कैसे और कब करने जा रहे हैं उसके बारे में निश्चित होकर सोचें।अनिश्चित योजनाएं असफल होती हैं।आपका लक्ष्य विशिष्ट, मापने योग्य, प्राप्त करने योग्य, यथार्थवादी और समय आधारित हो।
5. सदैव अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर चलते रहें। अपनी असफलताओं के बारे में खुद को कोसने की बजाय सकारात्मक पर ध्यान केंद्रित करके खुद को प्रेरित करें। यह सोचें कि आपके और आपके आसपास के लोगों के लिए कितना बेहतर जीवन होगा जब आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे।
6. अपने संकल्प को व्यक्तिगत प्राथमिकता देने के बजाय सार्वजनिक बनाए।हममें से बहुत से लोग अपने नववर्ष संकल्पों को खुद तक रखने को वरीयता देते हैं। दुर्भाग्यवश, इन्हें भूल जाना बहुत आसान होता है। इसकी बजाय अपने मित्रों, परिजनों और सहकर्मियों को बताएं और उनको आपकी सहायता करने के लिए कहें।
7. सदैव अपने आप को सकारात्मक रखे। सोचे मुझमें सामर्थ्य है कि मेरी योजनाएं लक्ष्य प्राप्ति कराएगी और मेरा भविष्य उज्ज्वल होगा। सकारात्मकता हमें क्रियाशील बनाने में मदद करती है।